कानूनगो के निधन पर शोकसभा
संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को रामगढ़ भू-अर्जन विभाग के कानूनगो संजय भारती के सड़क दुर्घटना में मृत्यु के उपरांत शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्व. भारती के ईमानदारी और कार्य के प्रति श्रद्धा को याद किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस सभा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहूल वर्मा, बीडीओ शीलवंत कुमार भट्ट, संजय बक्शी, सुदर्शन चौबे, अनुग्रह एक्का, जुनास टोप्पो, राजेन्द्र प्रसाद शाह, पुष्पा कुमारी, जितेन्द्र दूबे, शशि भुषण प्रसाद, राजकुमार बेदिया, जयपाल ओड़ेया, संजीत कुमार व मोहन दास सहित सभी पंचायत सेवक व राजस्व कर्मचारी शामिल थे।
पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को रामगढ़ भू-अर्जन विभाग के कानूनगो संजय भारती के सड़क दुर्घटना में मृत्यु के उपरांत शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्व. भारती के ईमानदारी और कार्य के प्रति श्रद्धा को याद किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस सभा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहूल वर्मा, बीडीओ शीलवंत कुमार भट्ट, संजय बक्शी, सुदर्शन चौबे, अनुग्रह एक्का, जुनास टोप्पो, राजेन्द्र प्रसाद शाह, पुष्पा कुमारी, जितेन्द्र दूबे, शशि भुषण प्रसाद, राजकुमार बेदिया, जयपाल ओड़ेया, संजीत कुमार व मोहन दास सहित सभी पंचायत सेवक व राजस्व कर्मचारी शामिल थे।