विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shibu Soren की अस्थियां रजरप्पा के भैरवी-दामोदर संगम में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नम आंखों से पिता की अस्थियों का किया प्रवाह

Published: Sun, 17 Aug 2025 03:23 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सामाजिक रीति-रिवाज व परंपरा के तहत अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां प्रसिद्ध ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां अवस्थित भैरवी-दामोदर नदी में विसर्जित किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां अवस्थित भैरवी-दामोदर नदी में विसर्जित किया।

जागरण संवाददाता, रामगढ़। नेमरा में संस्कार भोज के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सामाजिक रीति-रिवाज व परंपरा के तहत अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके मंदिर तट पर अवस्थित भैरवी-दामोदर नदी पर विसर्जित किया।

गमगीन माहौल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी संगम घाट पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने यहां पूरे पारंपरिक विधि-विधान से गुरुजी की अस्थियों को भैरवी-दामोदर संगम में विसर्जित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनके छोटे भाई व दुमका के विधायक बसंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन सहित पारिवार के अन्य  सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने नम आंखों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां विसर्जित कीं। नदी के घाट पर स्थानीय पाहन(पुजारी) द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज का अनुपालन कराते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों अस्थियां विसर्जित कराई गईं।