Move to Jagran APP

रकुआ में धूमधाम से मनाया गया सरहुल

गोला प्रखंड के रकुआ पंचायत के कोकाबेड़ा में शनिवार को संथाली आदिवासियों ने सरहुल पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया। परंपरागत संथाली विधि-विधान से सरना की पूजा पहान तुलसी मुर्मू व रितुलाल टुडू ने संयुक्त रुप से किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 09:26 PM (IST)
रकुआ में धूमधाम से मनाया गया सरहुल
रकुआ में धूमधाम से मनाया गया सरहुल

गोला : प्रखंड के रकुआ पंचायत के कोकाबेड़ा में शनिवार को संथाली आदिवासियों ने सरहुल पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया। परंपरागत संथाली विधि-विधान से सरना की पूजा पहान तुलसी मुर्मू व रितुलाल टुडू ने संयुक्त रुप से किया। सरना समाज के सैकड़ों स्त्री पुरूष वृद्ध बच्चे इसमें शामिल हुए। नियमानुसार मुर्गी की बली देकर गांव के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई। पूजा के बाद यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मुखिया शुरेस रजक ने फीता काटकर किया। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरना की पूजा प्रकृति की पूजा है।संथाली समाज प्रकृति के उपासक होते हैं। आज प्रकृति की सुरक्षा को लेकर विश्व समुदाय चितित है।हमें इनसे सीख लेकर प्रकृति की सुरक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए। मौके पर सरना समिति के अध्यक्ष निर्मल सोरेन, सचिव दुर्गा सोरेन, कोषाध्यक्ष काशीनाथ सोरेन के अलावा, बुद्धि नाथ सोरेन, श्रीधर सोरेन, टुना मुर्मू, सुरेंद्र मुर्मू, भीम सोरेन, बीरबल मुर्मू, अर्जुन सोरेन, नागेश्वर सोरेन, शंकर मुर्मू, विशु मुर्मू, जीवन सोरेन और पंचम महतो,अमीन महतो, कालेश्वर महतो, राजन मुर्मू छोटेलाल मुर्मू आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.