Move to Jagran APP

महाकाल का हुआ भव्य श्रृांगार, रूद्राभिषेक में उमड़ी भीड़

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को स्थानीय सुभाष चौक स्थित मां विघ्नहर्णेश्वरी मंदिर प्रांगण में बाबा भोले नाथ महाकाल का आकर्षक दरबार सजाकर भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही रुद्राभिषेक, महाआरती एवं महाभंडारा का आयोजन किया गया। पूजन के दौरान जिला में सुख समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई। इससे पूर्व बतौर यजमान धनंजय कुमार पुटूस को पुजारी संजय गुरु ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया। साथ ही मंत्रोचार के बीच रूद्राभिषेक कराया। पूजन के दौरान स्थानीय युवकों द्वारा बम, बम भोले, जय

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 08:33 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 08:33 PM (IST)
महाकाल का हुआ भव्य श्रृांगार, रूद्राभिषेक में उमड़ी भीड़
महाकाल का हुआ भव्य श्रृांगार, रूद्राभिषेक में उमड़ी भीड़

रामगढ़ : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को स्थानीय सुभाष चौक स्थित मां विघ्नहर्णेश्वरी मंदिर प्रांगण में बाबा भोले नाथ महाकाल का आकर्षक दरबार सजाकर भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही रुद्राभिषेक, महाआरती एवं महाभंडारा का आयोजन किया गया। पूजन के दौरान जिला में सुख समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई। इससे पूर्व बतौर यजमान धनंजय कुमार पुटूस को पुजारी संजय गुरु ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया। साथ ही मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक कराया। पूजन के दौरान स्थानीय युवकों द्वारा बम, बम भोले, जय महाकाल का नारा लगाया जाता रहा। इससे पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। पूजन के बाद महाआरती हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अनुष्ठान में बतौर मुख्य अतिथि देवों के देव महादेव का सभी नागरिकों ने भव्य आराधना की। मौके पर धनंजय कुमार पुटूस ने इस आयोजन के माध्यम से भोले महाकाल के चरणों मे नमन करते हुए रामगढ़ एवं यहां के नागरिकों के सुख, समृद्धि व शांति की कामना की गई, ताकि प्रभु की कृपा सदा जिलावासियों पर बनी रहे। बाद में महाभंडारा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौके पर राहुल झा, ¨प्रस जॉन, मीकू मालाकार, सुमित वर्मा, शशिकांत पांडे, पोमिश आचार्य, सिकंदर सोनी, अमित गुप्ता, शोनु शर्मा, शुभम सोनी, अमित कुमार, मनीष, लक्की ¨सह, विक्की श्रीवास्तव,मृत्युंजय कुमार, छोटन ¨सह, चुनचुन ¨सह, भविष्य ¨सह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.