मंडा पूजा के दौरान भक्तों ने दिया अपनी आस्था का परिचय
मंडा पूजा के दौरान भक्तों ने दिया अपनी आस्था का परिचय
मंडा पूजा के दौरान भक्तों ने दिया अपनी आस्था का परिचय
फोटो : 36 छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन करते सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी।
-गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने फीता काटकर छऊ नृत्य का किया गया उदघाटन
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 27 गोबरदरहा शिवालय मंदिर में मंडा पूजा के शुभ अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो एंव सम्मानित अतिथि वार्ड पार्षद रोशन कुमार, समाजसेवी रवींद्र कुशवाहा, विभावि प्रभारी राजेश महतो के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। इसके बाद बंगाल से नवयुवक छऊ नृत्य समिति एवं मां विपत आपदा छऊ नृत्य समिति द्वारा एक से बढ़कर एक पौराणिक कथाओं पर छऊ नृत्य किया गया। मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंडा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडा पर्व झारखंड की लोकप्रिय एवं हम सभी का भगवान के प्रति एक प्रेम और आस्था का पर्व है। मंडा पर्व वर्षों से हमारे पूर्वजों के द्वारा मनाया जाने वाला मुख्य पर्व है। इस पर्व में गांव भोक्ताओं के द्वारा कई दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना कर मंडा पूजा को संपन्न किया जाता है। इसमें भक्तों के द्वारा बनस झूला एवं दहकते अंगारों में चलकर अपने भगवान के प्रति आस्था को दिखाते हैं। अल सुबह भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी भक्ति का परिचय दिया। मौके पर कमेटी के मुख्य संरक्षक राजेन्द्र महतो, कैलाश महतो, पुरुषोत्तम कुमार, नरेश महतो, करण कुमार,कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव राजेश महतो, निरंजन महतो, दिलीप कुमार, श्याम कुमार, मुरलीधर प्रसाद, नरेंद्र महतो, अरुण महतो, सुनील कुमार, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि लोग लोग उपस्थित थे।