जिले भर में महाशिवरात्रि पर फूटा आस्था का ज्वार, जयघोष से गूंजा शहर
संवाद सहयोगी रामगढ़ जिलेभर में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को आस्था का ज्वार फूट पड़ा। ऐसा लग रहा था मानो जिले के सभी रास्ते शिवालयों की ओर ही जा रहे हों। अल सुबह से ही शिवालय ऊं नम शिवाय हर-हर महादेव जय महाकाल जय भोले भंडारी के जयघोष से गूंजता रहा। महिला पुरुष शिव भक्त पूरे दिन उपवास कर महाशिवरात्रि में शिव पार्वती विवाह को धार्मिक उत्सव के रूप में मनाते दिखे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान कई शिवालयों में विशेष आयोजन किया गया था। श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव को फूल बेलपत्र भांग दूध दुर्वा फल आदि अर्पण कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल जीवन की कामना किया। विवाहिताओं ने सपरिवार सुखमय जी
रामगढ़ : जिले भर में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को आस्था का ज्वार फूट पड़ा। ऐसा लग रहा था मानो जिले के सभी रास्ते शिवालयों की ओर ही जा रहे हों। अल सुबह से ही शिवालय ऊं नम: शिवाय, हर-हर महादेव, जय महाकाल, जय भोले भंडारी के जयघोष से गूंजता रहा। महिला, पुरुष शिव भक्त पूरे दिन उपवास कर महाशिवरात्रि में शिव पार्वती विवाह को धार्मिक उत्सव के रूप में मनाते दिखे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान कई शिवालयों में विशेष आयोजन किया गया था। श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव को फूल, बेलपत्र, भांग, दूध, दुर्वा, फल आदि अर्पण कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल जीवन की कामना किया। विवाहिताओं ने सपरिवार सुखमय जीवन की कामना की। वहीं कुंवारी कन्याओं ने मनवांछित फल की कामना भोले शंकर से की। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाशिवरात्री को लेकर कई शिवालयों में शिव पार्वती के विवाह का आयोजन किया। शाम को बारात भी निकाली गई। भोले शंकर के भक्त विभिन्न वेश-भूषा धारण कर बारात में नाचते-गाते चल रहे थे। शहर के रामेश्वरम मंदिर व बांके बिहारी किला मंदिर में सुबह की पूजा के बाद शाम में रूद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया था। इसी तरह शहर के मनकामनेश्वर मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर स्थित शिव मंदिर, किला मंदिर, महादेव मंडा पतरातू बस्ती, शिव हनुमान मंदिर बिजुलिया, विकास नगर, साईं मंदिर स्थित शिवालय, नेहरू रोड स्थित सिद्धेश्वर धाम, गोरियारी बागी स्थित शिवालय में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा जिला भक्ति व उल्लास में डूबा रहा। हर ओर महादेव के भक्त झूमते दिख रहे थे।