शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढ़ाढ़स
सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्चियों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को शोक संतप्त परिवार को ढा़ढ़स बंधाने समाजसेवी सुनीता चौधरी पहुंची। न्होंने कहा कि हृदय विदाकर घटना से काफी दुखी हैं। एक माता- पिता के ऊपर क्या गुजर रहा होगा इसे बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा आजसू परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ है।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : नई सराय बिझार में बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्चियों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाने समाजसेवी सुनीता चौधरी पहुंची। उन्होंने कहा कि हृदय विदारक घटना से काफी दुखी हैं। एक माता- पिता के ऊपर क्या गुजर रहा होगा इसे बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पूरा आजसू परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ है। परिवार को हर संभव मदद के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार रहेगा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष विमल बुधिया, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव(भोपाली), जिला उपाध्यक्ष अरुण महतो, महिला मोर्चा केंद्र सचिव अर्चना महतो, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आराधना राज, नगर उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा, अनुपमा सिंह, ज्योति शर्मा, ज्योति शर्मा, लालू शर्मा, अमित विश्वकर्मा, दीपू गुप्ता, संदीप महतो सहित स्थानीय कई लोग मौजूद थे।