स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार कुरियर कर्मी घायल
नयामोड़ (कुजू) कुजू आरा मार्ग पर मुरपा फोरलेन ओवरब्रीज के निकट शनिवार को स्कूल बस की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:32 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 08:32 PM (IST)
संवाद सूत्र, नयामोड़ (कुजू) : कुजू आरा मार्ग पर मुरपा फोरलेन ओवरब्रिज
के निकट शनिवार को स्कूल बस की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार फ्लिपकार्ट कुरियर कर्मी रूपेश कुमार, चट्टी बाजार रामगढ़ निवासी होंडा शाईन बाइक संख्या जेएच24बी-7524 पर सवार होकर सामान की डिलीवरी करने मुरपा की ओर जा रहा था। इस दौरान बिना नंबर के स्कूल बस
की चपेट में आकर रूपेश घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें