Move to Jagran APP

बड़कागांव में खीचेंगे विकास की लकीर: चंद्रप्रकाश चौधरी

आजसू पार्टी का बड़कागांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह शनिवार को भुरकुंडा में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री सह गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि आजसू के केन्द्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी आजसू के जिलाध्यक्ष विजय साहु केन्द्रीय सदस्य हाजी रफीक अनवर मुख्य रूप से मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 08:22 PM (IST)
बड़कागांव में खीचेंगे विकास की लकीर: चंद्रप्रकाश चौधरी
बड़कागांव में खीचेंगे विकास की लकीर: चंद्रप्रकाश चौधरी

संवाद सूत्र, भुरकुंडा : आजसू पार्टी का बड़कागांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह शनिवार को भुरकुंडा में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री सह गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि आजसू के केन्द्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी, आजसू के जिलाध्यक्ष विजय साहू, केंद्रीय सदस्य हाजी रफीक अनवर मुख्य रूप से मौजूद थे। आजसू के वरिष्ठ नेता महेश्वर साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को 51 किलो का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में सैंकड़ों लोगों ने महेश्वर साहू के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा। इन सभी नये सदस्यों को स्वागत करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के असली पूंजी व रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि आजसू में सभी को मान-सम्मान मिलता है। चंद्रप्रकाश ने कहा कि आजसू का एक मात्र उद्देश्य विकास की किरण जन-जन तक पहुंचाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि का सृजन कर भय, भूख, भ्रष्टाचार मिटाकर क्षेत्र में हरियाली-खुशहाली और अमन-चैन का माहौल कायम करना आजसू का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आप बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से रोशन लाल को जीत का सेहरा पहनाएं यहां विकास की लकीर खींची जाएगी। समारोह को रौशनलाल चौधरी, महेश्वर साहु, विजय साहु, हाजी रफीक अनवर, विनोद साव, सतीश सिन्हा, दिलीप दांगी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता संयोजक आदित्य नारायण प्रसाद व संचालन मुकेश लाल सिदुरिया ने किया। समारोह में पूर्व मुखिया विजय मुंडा, संजय मिश्रा, विश्वरंजन सिन्हा, कामेश्वर मेहता, रॉबीन मुखर्जी, प्रभाष दास, राजन सिंह, सूरज उरांव, इमरोज खान, सूरज करमाली, राज विश्वकर्मा, कृष्णा चौरसिया, बिहारी मांझी, राजू साहू, बिदेश बेदिया, डीके पडित, संजय साव, राज नायक, विजय सोनी, टुनटुन सिंह, मनोज सिंह, कौलेश्वर महतो, राजू सुंडी, राहुल रंजन, रिमा खलको, अजीत सिन्हा, भुनेश्वर साव, बिरेन्द्र साहु, उपेन्द्र गुप्ता, कैलाश साव, धर्मेन्द्र जयसवाल, शकील अख्तर, गुलाब मिश्रा, हरेराम साव, गीता देवी, गीता राणा, संगीता देवी, जितनी देवी, ललन प्रसाद, लालू करमाली, महानंद सिंह, मनोज महली, ओम प्रकाश, मंजू देवी, पंकज साहु, श्रीनिवास अग्रवाल, विजय नायक, संजय साव, उपेन्द्र शर्मा, श्याम बाबू साहा आदि मौजूद थे। विकास ही है एक मात्र उद्देश्य: रोशन लाल

loksabha election banner

बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पार्टी का एक मात्र उद्देश्य विकास है। विकास की किरण जन-जन तक पहुंचाने के लिए आजसू कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 15 वर्षों से सेवा कर रहा हूं। आने वाले चुनाव में अवसर दें विकास ही विकास दिखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.