केंद्रीय कर्मशाला का डीटी ने किया निरीक्षण
केन्द्रीय कर्मशाला बरकाकाना में शुक्रवार को रांची हेडक्वार्टर के डायरेक्टर निदेशक भोला सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
संवाद सूत्र, बरकाकाना : केन्द्रीय कर्मशाला बरकाकाना में शुक्रवार को रांची हेडक्वार्टर के डायरेक्टर निदेशक भोला सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीटी ने केंद्रीय कर्मशाला के विभिन्न शॉप का निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां पाई गई। शॉप में रखे कई उपकरणों को देखकर कहा कि यह उपकरण कब से यहां पड़ा हुआ है। शेड के अन्दर कई कीमती सामान पानी में भींगकर खराब हो गए हैं। वहीं रखरखाव के अभाव में टायर व मशीन का चैन किपर व अन्य सम्मान भी खराब हो रहा है। सुरक्षा कर्मी को आठ साल से वर्दी नहीं मिली है। सीसीएल कर्मियों का पीने का पानी शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया मौके पर महाप्रबंधक एजाज अहमद शशिकांत ठाकुर, सैलेजा आलोक सिंह, एसके चटर्जी, मो. इस्लाम, नैय्यर जाफरी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोगों मौजूद थे।