मां सर्वमंगला मंदिर की दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
मां सर्वमंगला मंदिर (सोना ठाकुर) गोला में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 08:33 PM (IST)
संसू, गोला : मां सर्वमंगला मंदिर (सोना ठाकुर) गोला में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। मां सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र में स्थापित दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को किया गया। इस संबंध में बताया गया कि यहां होने वाली मां दुर्गा की पूजा वंशानुगत और पारिवारिक तौर आयोजित की जाती है। दशकों की परंपरा के अनुसार त्रयोदशी को प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता का एक परिवार दशकों से पूजा लिए गोला आते हैं। हालांकि मूलत: यह परिवार गोला के हैं। विधिवत पूजन के बाद विजयादशमी के बाद ही विसर्जन करने की परंपरागत विधान का अनुपालन दूसरी पीढि़यां कर रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें