मन के अंदर बैठे रावण को मारने की जरुरत : सांसद
रावण दहन पर कार्य्रकम का आयोजन।
संवाद सूत्र, रजरप्पा : रजरप्पा कोयलांचल के आवासीय कॉलोनी स्थित स्टेडियम में बुधवार की शाम आयोजित रावण दहण कार्यक्रम के दौरान रंगबिरंगी आतिशबाजी के बीच 50 फीट के रावण और 45 फीट मेघनाथ और कुंभकंर्ण के पुतला को जलाया गया। इसमें रजरप्पा कोयलाचंल सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद सह राज्य के पूर्ब मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सुनीता चौधरी, रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने रावण समेत मेघनाथ और कुंभकंर्ण के पुतले को आग के हवाले किया। इसके साथ ही रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकंर्ण का पुतला धू धूकर जलने लगा। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर और बैच लगाकर किया गया। तत्पश्चात आवासीय कॉलोनी मैदान में विभिन्न प्रकार की रंगबिरंगी आतिशबाजी की गयी। इसे देखने के लिए रजरप्पा कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह दशहरा त्यौहार हम सबों को अपने अंदर छिपी आसुरी शक्तियों का नाश करने का भी संदेश देता है। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ सहित संपूर्ण झारखंड वासियों को अपनी ओर से दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र मिस्त्री ने किया। मौके पर आयोजन समिति के सचिव तीर्थनाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष आरपी सिंह, सह कोषाध्यक्ष उमेश महतो, उपाध्यक्ष में जगदीश महतो के अलावे धनेश्वर महतो, किशुन राम मुंडा, पीएन मिश्रा, डॉ. एनके सिंह, रविन्द्र वर्मा, अनिल प्रसाद वर्मा, राजेन्द्र नाथ चौधरी, हाजी अख्तर आजाद, नंदकिशोर दास, विशाल कुमार, सुबिन तिवारी, बी एल गोसाई, किशोर महतो, सुशीला देवी, देवंती देवी, मनोरमा देवी, रूपा देवी, अलासो देवी सहित कई मौजूद थे।