टीबी से ग्रसित युवक की हुई मौत
संवाद सूत्र वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वेस्ट बोकारो के राजीव नगर निवासी टीबी रोग से ग्रसित 25 वर्षीय दीपक पिता शिफल पाल की मौत शुक्रवार को ह•ारीबाग सदर अस्पताल में हो गई। दीपक अपनी बूढ़ी मां व नानी के साथ रह कर ठेका मजदूरी करता था। वह मूलत बिहार शरीफ़ का रहने वाला है। यहां एक झोपड़ी में रहता था। शुक्रवार को देर रात दीपक के शव को हजारीबाग से एंबुलेंस में लादकर वेस्ट बोकारो लाया गया। वीर बजरंग दल के लोगों ने पहल करते हुए उसके निवास राजीव नगर पहुंचाया साथ ही आपस में ही सहयोग कर 1
संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): वेस्ट बोकारो के राजीव नगर निवासी टीबी रोग से ग्रसित 25 वर्षीय दीपक पिता शिफल पाल की मौत शुक्रवार को हजारीबाग सदर अस्पताल में हो गई। दीपक अपनी बूढ़ी मां व नानी के साथ रह कर ठेका मजदूरी करता था। वह मूलत: बिहार शरीफ का रहने वाला है। यहां एक झोपड़ी में रहता था। शुक्रवार को देर रात दीपक के शव को हजारीबाग से एंबुलेंस में लादकर वेस्ट बोकारो लाया गया। वीर बजरंग दल के लोगों ने पहल करते हुए उसके निवास राजीव नगर पहुंचाया साथ ही आपस में ही सहयोग कर 18 ह•ार रुपये जुटाए और शव सहित उसकी नानी और मां को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया। बताया कि मृतक की मां विक्षिप्त है। नानी के कहने पर उसे उसके गांव भेजा गया। हालात ये है कि मृतक दीपक के पास कोई राशन कार्ड आदि भी नहीं थे। न हीं उसके संबंध में किसी को जानकारी थी। वीर बजरंगदल व आसपास के लोगों के मुताबि़क दीपक अपनी ़गरीबी और तंगहाली से लड़ते-लड़ते टीबी का शिकार हो गया था।