भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
कुजू : श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति कुजू बस्ती द्वारा स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमा का विसज
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:19 PM (IST)
कुजू : श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति कुजू बस्ती द्वारा स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन चार दिनों बाद रविवार को धूमधाम से किया गया। फूलों से सुसज्जित वाहन पर सवार भगवान गणेश की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ रंग-अबीर उड़ाते युवकों की टोली ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराते हुए स्थानीय बड़ा तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया। भव्य जुलूस में शामिल महिला-पुरुषों ने भगवान गणेश का जयघोष किया। इस दौरान कई स्थानों पर धर्म प्रेमियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें