मांडू प्रेरक संघ की बैठक
कुजू : कुजू पश्चिमी पंचायत सचिवालय में रविवार को मांडू प्रेरक संघ की बैठक हुई। बैठक म
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:55 PM (IST)
कुजू : कुजू पश्चिमी पंचायत सचिवालय में रविवार को मांडू प्रेरक संघ की बैठक हुई। बैठक में राज्य स्तर पर हुए कार्यक्रमों की समीक्षा, संघ को मजबूत बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा व अपने अधिकार के लिए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मो. कमरूल हसन व संचालन गणेश प्रजापति ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गौतम कुमार महतो, असीत करमाली, संतोष ठाकुर, प्रकाश कपूर, मुस्तकिन खान, सुरेशचंद्र पटेल, देवनंदन कुशवाहा, सिकंदर अंसारी, पुष्पा देवी, अनिता देवी, कलावती देवी, ललिता देवी, विनीता प्रसाद सिन्हा, सविता देवी, अर्चना कुमारी, अनवर हसैन, राजा खान आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें