अरगडा में सफाई अभियान के साथ किया गया पौधरोपण
अरगड्डा (रामगढ़) : रामगढ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 में समारोह आयोजित कर स्वच्छता ह
अरगड्डा (रामगढ़) : रामगढ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 में समारोह आयोजित कर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई।
स्वच्छता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष योगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद संगीता देवी व संचालन लखन पासवान ने किया। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पौधरोपण भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 15 सितंबर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई है। यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। अभियान परिषद के सभी 32 वार्डो में चलना है। हम लोगों ने संकल्प लिया है कि नगर परिषद क्षेत्र को हर मामले में स्वच्छ बनाएंगे। साथ ही प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे। इस कार्य में आप सभी सहयोग करें। समारोह के बाद वृक्ष रोपण किया गया। मौके पर इबरार इस्लाम, मंजू देवी, उर्मिला, संजू, नमिता सुषमा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।