गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का हस्र, 7वीं के बच्चे राष्ट्रपति का नाम तक नहीं जानते
गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी क पंचायत के मुखिया अरूण कुमार ¨सह ने सोमवार की दोपहर एक बजे राजक
गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी क पंचायत के मुखिया अरूण कुमार ¨सह ने सोमवार की दोपहर एक बजे राजकीय मध्य विद्यालय बालक का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के एक कमरे में कक्षा 1-5 तथा दूसरे कमरे में कक्षा 6-8 के छात्र-छात्राएं बैठे हुए थे। मुखिया ने छात्रों से शिक्षक द्वारा कक्षा लेने की बात पूछी तो छात्राओं ने बताया कि अभी तक अटेंडेंस नहीं लिया गया है और कक्षाएं भी नहीं ली गई हैं। छात्रों का अटेंडेंस नहीं होने की बात सुनकर मुखिया ने प्रधानाध्यापक कक्ष में जाकर उन्हें खोजा, तो पता चला कि प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के साथ दो शिक्षक डेवीड मरांडी असीत दत्ता किताब लेने डाड़ी प्रखंड गए हैं। मुखिया अरूण कुमार ¨सह ने कक्षाओं की उपस्थिति पंजी लेकर कक्षा में चले गए। इस बीच प्रधानाध्यापक समेत दोनों शिक्षक विद्यालय आ गए। मुखिया ने कक्षा 7-8 के बच्चों से मैथेमेटिक्स व संस्कृत अंग्रेजी की स्पे¨लग पूछा तो बच्चे जवाब नहीं दे सके। साथ ही टेंस के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान मुखिया ने देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा तो कक्षा 7 की एक छात्रा में द्रौपदी मुर्मू बताया। मुखिया अरूण कुमार ¨सह ने प्रधानाध्यापक से कहा कि सूचना पुस्तिका में 14 को ज्ञान सेतु का पुस्तक लाने प्रखंड जाने की बात अंकित है। फिर आप कहां गए थे। साथ ही दोपहर तक बच्चों का अभी तक अटेंडेंस व कक्षाएं क्यों नहीं ली गई हैं। कुछ देरी के बाद छात्र पोषाहार ग्रहण कर घर चले जाएंगे। केवल बच्चे विद्यालय खाना खाने ही आते हैं क्या। उन्होंने कहा कि प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा नीति आयोग के तहत आठ इंडीकेटरों की बैठक होती है। इसमें एक इंडीकेटर लर्निंग आउट कम है। इसमें छात्रों के शिक्षा स्तर को ठीक करने पर जोर दिया जाता है। छात्रों की ज्ञान का यह स्तर रहने पर शिक्षा स्तर को कैसे मजबूत किया जा सकता है। बाद में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने आज अभी तक छात्रों की अटेंडेंस व कक्षा नहीं लेना हमारी चूक होने की बात कही।