धूमधाम से हुई मां जगद्यात्री की पूजा
संवाद सहयोगी,रामगढ़ : श्रीश्री प्राचीन दुर्गा मंदिर चट्टी बाजार गोला रोड में शनिवार को मां जगधात्री की पूजा धूमधाम के साथ की गई। पूजा को लेकर मंडप में मां जगधात्री की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसमें सप्तमी अष्टमी संध्या बली भी दी गई। सुबह में पंडित संतोष चक्रवर्ती, प्रभात मुखर्जी ने विधि-विधान के साथ मां की अराधना कर पूजन किया। बाद में हवन व आरती कर मां का आह्वान किया गया। शाम में बड़ी संख्या में भक्तों ने दीप जलाकर मां के समक्ष मंगल जीवन की कामना की। बाद में आयोजकों की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इधर देर शाम को सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू बुद्धिजी
रामगढ़ : श्रीश्री प्राचीन दुर्गा मंदिर चट्टी बाजार गोला रोड में शनिवार को मां जगद्घात्री की पूजा धूमधाम के साथ की गई। पूजा को लेकर मंडप में मां जगद्यात्री की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसमें सप्तमी अष्टमी संध्या बली भी दी गई। सुबह में पंडित संतोष चक्रवर्ती, प्रभात मुखर्जी ने विधि-विधान के साथ मां की अराधना कर पूजन किया। बाद में हवन व आरती कर मां का आह्वान किया गया। शाम में बड़ी संख्या में भक्तों ने दीप जलाकर मां के समक्ष मंगल जीवन की कामना की। बाद में आयोजकों की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इधर देर शाम को सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष महेंद्र मोदी, आजसू नेता पंकज वर्णवाल मां जगद्घात्री के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी को पूजा की बधाई दी। समिति की ओर से अतिथियों को मां की चुनरी भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मां जगद्घात्री की श्लोक व मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। मौके पर गणेश ¨सह, दीपक ¨सह, जदू ¨सह, सुदर्शन ¨सह, ऋषिकेश ¨सह, युधिष्ठीर ¨सह, भीम ¨सह, विवेक गोस्वामी, जितेंद्र ¨सह, ¨रकी ¨सह, गोलू मजूमदार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।