Move to Jagran APP

पर्यावरण की रक्षा हम सब का दायित्व : मनीष मिश्रा

पर्यावरण की रक्षा हम सब का दायित्व। संवाद सूत्र वेस्ट बोकारो (रामगढ़) पर्यावरण के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए टाटा

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:13 PM (IST)
पर्यावरण की रक्षा हम सब का दायित्व : मनीष मिश्रा
पर्यावरण की रक्षा हम सब का दायित्व : मनीष मिश्रा

संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): पर्यावरण के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने पुंडी, घाटोटांड में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। डिवीजन के जीएम मिश्रा इस अवसर पर ऑपरेशंस चीफ साहबजी कुचरू के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम जैव विविधता है। समुचित स्वच्छता और मास्क के अनिवार्य उपयोग के साथ सामाजिक दूरी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेस्ट बोकारो में एक अनूठी पहल के तहत पुंडी क्षेत्र में 1200 वर्गमीटर की भूमि पर 1000 पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों में पाकर, सीसम, अर्जुन, आम और नीम जैसी देसी प्रजातियां शामिल थीं। वेस्ट बोकारो में इस साल का विश्व पर्यावरण दिवस इस मामले में अद्वितीय था कि 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' पहल को बढ़ावा देते हुए पौधारोपण अभियान के लिए नारियल के खोल में पहले से 500 से अधिक पौधे विकसित किए गये थे, जिनका उपयोग पौधारोपण में किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.