Move to Jagran APP

कांग्रेस की सरकार बनी तो यूथ पॉलिसी बनाएंगे : कृष्णा अल्लावरू

रामगढ़ : ऑल इंडिया कांग्रेस सचिव सह यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा अल्लावरू ने कहा

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:42 PM (IST)
कांग्रेस की सरकार बनी तो यूथ पॉलिसी बनाएंगे : कृष्णा अल्लावरू
कांग्रेस की सरकार बनी तो यूथ पॉलिसी बनाएंगे : कृष्णा अल्लावरू

रामगढ़ : ऑल इंडिया कांग्रेस सचिव सह यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो निश्चित रूप से यूथ पॉलिसी बनाएंगे। युवाओं को उनका अधिकार दिया जाएगा। देश की युवाओं को यूथ कांग्रेस अपनी दिल की बात रखने का मौका देना चाहती है। राजनीति व नेता वनवे ट्रैफिक की तरह है। देश के युवा अब और नहीं सहेंगे। झूठे जुमलेबाजी का अब दौर खत्म हो गया है। राष्ट्रीय सचिव रविवार को यूथ कांग्रेस की ओर से गणक मैरिज हॉल में आयोजित सोच से सोच की लड़ाई कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि अब नेता सुनेंगे और युवा बोलेंगे। युवाओं के सवालों का जवाब भी उन्हें देना होगा। कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व की सोच क्या हैं और नौजवानों के साथ संवाद बढ़ाना है। कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसे झारखंड प्रदेश में लांच किया गया है। इसके लिए रामगढ़ पहला जिला बना है। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कांग्रेस सचिव सह यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी दीपक मिश्रा व इमरान अली का स्वागत फूल माला पहनाकर किया। अतिथियों ने खुले मंच से उतरकर आम कार्यकर्ताओं की तरह भीड़ में बैठे रहे। युवाओं को मंच पर खुलकर बोलने की आजादी दी गई। विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि वक्त बदल गया है। युवाओं की आजादी अब राष्ट्रहित में होनी चाहिए। सोच बदल गया हैं अब युवाओं की बारी है। कांग्रेस पार्टी युवाओं को साथ लेकर भाषणबाजी वाली सरकार के विरूद्ध हल्ला बोल करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेतन साव व संचालन रियाज अहमद ने की।

loksabha election banner

------

तमाशा वाला सरकार दिखा रहा तमाशा : गौरव

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि देश व राज्य में तमाशा वाला सरकार जनता को तमाशा दिखा रही है। सरकार को गद्दी पर युवाओं ने लाया था, अब यही युवा उन्हें वापस उनकी असली जगह दिखाएगी। चुनावी भाषण और जनता के सवालों का जवाब देना सब की बस की बात नहीं है। तभी तो देश के प्रधानमंत्री सवालों को छोड़कर विदेशों का दौरा कर रहे है। कहा कि देश के भगोड़ों का साथ देकर सरकार की मंशा साफ कर दी है। माल्या ने देश के युवाओं का भविष्य लेकर भाग गया है। कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ कभी समझौता नहीं करेगी।

ये नेतागण थे मौजूद

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रदेश प्रवक्ता संजय लाल पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत ¨सह बेदी, वरीय उपाध्यक्ष शांतनु मिश्र, एआइसीसी सदस्य शहजादा अनवर, मुकेश यादव, संजय साव, दिनेश मुंडा, ममता देवी, शहजाद खान, मिथिलेश गुप्ता, पंकज कुमार, सुनील कुमार, तारीक अनवर, अजमल, शहबाज कुरैशी, गालीब इकबाल, अमर यादव, सतीश चावला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी व युथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। छाया रहा महंगाई, गैस, पेट्रोल व डीजल का मुद्दा

सोच की लड़ाई सोच से कार्यक्रम में युवाओं ने क्रमवार कर अपनी पीड़ा को रखी। युवाओं ने पेट्रोल, डीजल, गैस, महंगाई, युवाओं को रोजगार, शिक्षा आदि को बेखौफ होकर रखते हुए नेताओं व सरकार से कई सवाल किए। नेताओं ने गंभीरता से सवालों को सुना और जवाब देकर कहा कि युवाओं का साथ हमेशा कांग्रेस की सोच है। तभी तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवाओं को साथ लेकर चलने का एलान किया है। वे शुरू से ही सभी के साथ युवाओं के पक्षधर भी रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.