Move to Jagran APP

सौंदा बस्ती, भुरकुंडा व भदानीनगर में मनी जयंती

भुरकुंडा : भाजपा ने मंगलवार को सौंदा बस्ती, भुरकुंडा व भदानीनगर में पंडित दीन दयाल की जयंत

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 08:48 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 08:48 PM (IST)
सौंदा बस्ती, भुरकुंडा व भदानीनगर में मनी जयंती
सौंदा बस्ती, भुरकुंडा व भदानीनगर में मनी जयंती

भुरकुंडा : भाजपा ने मंगलवार को सौंदा बस्ती, भुरकुंडा व भदानीनगर में पंडित दीन दयाल की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सौंदा बस्ती में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुखदेव प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव वाद जैसी प्रगतिशील विचारों के बीच खड़ा किया था। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री दिनेश प्रसाद, प्रभात साहु, दयानंद प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, विनोद प्रसाद, बंटी प्रसाद, सीमा देवी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, मनवा देवी आदि मौजूद थे। इधर भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में भी पंडित दीन दयाल की जयंती मनाई गई। मौके पर अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, महामंत्री अशोक सोनी व सतीश मोहन मिश्रा, कृष्णा यादव, जगतार ¨सह, हरिनारायण साहनी, दीपक कुमार, बिनोद शर्मा, लालमुनी ठाकुर सहित अन्य शामिल थे। जबकि भदानीनगर मंडल द्वारा भी पंडित दीन दयाल की जयंती मनाई गई। मौके पर महामंत्री राजदीप ठाकुर, विद्यासागर ओझा, सुधीर प्रसाद, चमन ठाकुर, बिरसी देवी, मोनी देवी, इन्द्रवती देवी, चन्द्रवती देवी, कंचन देवी, मीना देवी, रेखा देवी, फुलबदन देवी, विनीता देवी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.