विकास व रोजगार से जोड़ती है आजसू पार्टी : चंद्रप्रकाश
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल स्वच्छता व जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा है कि आजसू पार्टी समाज के हर वर्ग के लोगों के बारे में सोचती ही नहीं बल्कि विकास व रोजगार से जोड़कर सशक्त बनाने की दिशा में काम भी करती है और इसकी बानगी यह है कि आज विभिन्न दलों को छोड़कर लोग बड़ी संख्या में आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं।
रामगढ़ : स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल स्वच्छता व जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा है कि आजसू पार्टी समाज के हर वर्ग के लोगों के बारे में सोचती ही नहीं बल्कि विकास व रोजगार से जोड़कर सशक्त बनाने की दिशा में काम भी करती है और इसकी बानगी यह है कि आज विभिन्न दलों को छोड़कर लोग बड़ी संख्या में आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं। मंत्री श्री चौधरी ने सोमवार को आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित मिलन समारोह में गोला प्रखंड के कोरांबे पंचायत के छोटकी हेसल एवं संग्रामपुर पंचायत से आये दर्जनों लोगों ने भाकपा माले, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा एवं कांग्रेस को छोड़कर आए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष योगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज महतो के समक्ष युवा नेता प्रभात उपाध्याय की अगुआई में आये लोगों का बारी-बारी से से माला पहनाकर स्वागत किया गया। मिलन समारोह में भाकपा माले छोड़कर अरुण बेदिया, राजेंद्र बेदिया, धनंजय बेदिया, गोबरा बेदिया, बैजनाथ बेदिया, कैलाश ठाकुर ,राजू तांती, झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर विकास करमाली, गुना मांझी, निर्मल मांझी कार्तिक मांझी, अनिल करमाली, संतोष टूडू, ¨टकू टूडू सुखलाल टूडू, भाजपा छोड़कर सुधीर बेदिया व अनिल टूडू और कांग्रेस छोड़कर दुबेशर नायक, मनोज नायक सुनील नायक, कारी करमाली, दल कु नायक, मोतीलाल नायक, भादोराम महली, लंबू नायक ,विशाल नायक, सोनू नायक, वीरेंद्र महतो, गंगाधर महतो एवं शैलेश मांझी आजसू पार्टी में शामिल हो गये. मौके पर जिला परिषद सदस्य कपिलदेव मुंडा, जलेश्वर महतो, पवन कुमार शर्मा, बिजली महतो, रमन पटेल, रोशन महतो, खगेन महतो, गणेश शर्मा, ब्रजकिशोर महतो एवं लोकेश्वर महतो शामिल थे।