रामगढ़ जिले के हर खेत में ¨सचाई की सुविधा शीघ्र : मंत्री
संसू, गोला : रामगढ़ जिले के किसानों को खेती करने के लिए पानी की कमी नहीं होगी। किसानों के हर खेत में ¨सचाई की सुविधा शीघ्र उपलब्ध होगी। इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले के किसान पंजाब, हरियाणा आदि अन्य प्रदेशों के किसानों को खेती करने में पीछे छोड़ देंगे। ऐसे भी इस क्षेत्र के किसानों का फसल देश के मानचित्र अव्वल स्थान रखता है। किसानों के खेतों तक पूर्ण विद्युतीकरण का काम जारी है। खेतों तक ¨सचाई की व्यवस्था करने वाला पहला जिला रामगढ़ बनेगा। यह बातें मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को गोला प्रखंड के कोरांबे में नवयुवक क्लब निमवाटोला द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के उद्घाटन के पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए कही।
गोला : रामगढ़ जिले के किसानों को खेती करने के लिए पानी की कमी नहीं होगी। किसानों के हर खेत में ¨सचाई की सुविधा शीघ्र उपलब्ध होगी। इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले के किसान पंजाब, हरियाणा आदि अन्य प्रदेशों के किसानों को खेती करने में पीछे छोड़ देंगे। ऐसे भी इस क्षेत्र के किसानों का फसल देश के मानचित्र अव्वल स्थान रखता है। किसानों के खेतों तक पूर्ण विद्युतीकरण का काम जारी है। खेतों तक ¨सचाई की व्यवस्था करने वाला पहला जिला रामगढ़ बनेगा। यह बातें मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को गोला प्रखंड के कोरांबे में नवयुवक क्लब निमवाटोला द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के उद्घाटन के पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गरीब परिवार को 2022 तक पक्का मकान देने का काम किया जायेगा। इसका कार्य जोरों से चल रहा है। लक्ष्य के मुताबिक जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर कार्य किया जा रहा है। आवास निर्माण में पंचायत प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विकास कार्य में चाहे कितना भी बाधा उत्पन्न हो, लेकिन जनता से किए गए वायदे अवश्य पूरा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्ण विद्युतीकरण व ओडीएफ घोषित होने वाला पहला जिला बनने का गौरव रामगढ़ जिला को प्राप्त हुआ है। ऐसा आप सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। मुख्य अतिथि मंत्री श्री चौधरी ने मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व किक मारकर किया। वहीं जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा पूरे क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में आजसू को पुन: समर्थन देने की अपील की। सभा को पार्षद कपीलदेव मुंडा, समाजसेवी चंद्रशेखर महतो, महावीर महतो आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। मैच कोनारडीह बनाम अनगड़ा रांची के बीच खेला गया। जिसमें पेनाल्टी में कोनारडीह ने एक शून्य से जीत दर्ज कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। विजेता व उप विजेता टीम को अतिथियों द्वारा खस्सी व शील्ड प्रदान कर सम्मानीत किया गया। मौके पर मुखिया रविशंकर ¨सह मुंडा, राजू प्रसाद, नील कमल प्रसाद, देवधारी प्रसाद, किरण गुप्ता, श्रीपद बेदिया, दशरथ करमाली, जयनाथ बेदिया, संतोष प्रसाद, बासुदेव ¨सह मुंडा, दिनेश व दिलीप महतो सहित कई मौजूद थे।