जागरण में रातभर भक्ति गीतों पर झूमे लोग
संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के पारगढ़ा में छठ पूजा समिति द्वारा बुधवार की देर रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मौके पर आजसू नेता रोशनलाल चौधरी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुखिया गंगाधर महतो, पूर्व मुखिया प्रेमनाथ महतो, बीतन महतो, पंसस सुरेश मांझी आदि बतौर अतिथि शामिल थे। मौके पर भगवती जागरण में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर हजारों दर्शकों को रात भर मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इस पूर्व मां भगवती के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गीत और संगीत का दौर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजु महतो, अशोक ठाकुर, सरयू महतो व बालदेव महतो आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के पारगढ़ा में छठ पूजा समिति द्वारा बुधवार की देर रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मौके पर आजसू नेता रोशनलाल चौधरी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुखिया गंगाधर महतो, पूर्व मुखिया प्रेमनाथ महतो, बीतन महतो, पंसस सुरेश मांझी आदि बतौर अतिथि शामिल थे। मौके पर भगवती जागरण में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर हजारों दर्शकों को रात भर मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इस पूर्व मां भगवती के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गीत और संगीत का दौर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजु महतो, अशोक ठाकुर, सरयू महतो व बालदेव महतो आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।