विलुप्त होती परंपरा को जीवित रखना उद्देश्य : तिवारी
कुजू : आजसू झारखंडी लोक कला सांस्कृतिक मंच द्वारा रविवार को कपरफुटवा करमा में आयो
कुजू : आजसू झारखंडी लोक कला सांस्कृतिक मंच द्वारा रविवार को कपरफुटवा करमा में आयोजित झूमर प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष तिवारी महतो व विशिष्ट अतिथि गोमिया विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी ने विधिवत उदघाटन संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होती परंपरा को जीवित रखना है। हमारे पूर्वजों द्वारा शुरू की गई लोक कला को सुरक्षित रखना ही हमारा ध्येय है। वहीं विशिष्ट अतिथि लंबोदर महतो ने आयोजन की सराहना करते हुए पारंपरिक नृत्य झूमर को झारखंडी पहचान बताया। इस दौरान अतिथियों ने ढ़ोल-नगाड़े बजाकर झूमर का आनंद लिया। झूमर प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। इन्हें अतिथियों द्वारा खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडली में मोहराय महतो व टेकलाल महतो शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतल महतो ने की। इस अवसर पर पंसस ताजो देवी, मुनको देवी, शोभा महतो, गुडू ¨सह, जयकिशोर महतो, तरूण गिरि, चितू महतो, पवन यादव, विनोद बिहारी महतो, सचिव बलदेव महतो, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार महतो, मदन सोरेन, सुखदेव महतो, भोला महतो, तिवारी महतो, धनेश्वर महतो, जगन्नाथ सोरेन, नंदू महतो, कामेश्वर महतो, सुरेश महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।