प्रज्ञा पुराण कथा के समापन पर दीप यज्ञ का आयोजन
रामगढ़ : गायत्री शक्तिपीठ रामगढ़ में चल रहे सात दिवसीय गायत्री प्रज्ञा पुराण कथा का शुक्रवार
रामगढ़ : गायत्री शक्तिपीठ रामगढ़ में चल रहे सात दिवसीय गायत्री प्रज्ञा पुराण कथा का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के बाद देर शाम को श्रद्धालुओं ने भव्य दीप महायज्ञ में शामिल होकर धन्य हुए। सैकड़ों दीपों से जगमग करता मंदिर परिसर में धर्म की जय-जय कार होता रहा। इससे पूर्व हरिद्वार से पधारे आचार्य महेश मिश्र ने परिवार निर्माण, समाज निर्माण के बारे में बहुत ही बेहतरीन मार्गदर्शन दिया। आत्म सुधार से ही परिवार एवं समाज निर्माण की मार्गदर्शन किया। बाद में कथा का विसर्जन किया गया। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने बड़ी संख्या में दीप जलाकर यज्ञ का उत्सव मनाया। इस दौरान नारदमुनी चौबे, राजकुमार, गीता ¨सह, महेश मिश्रा, रतन शर्मा, देवनारायण ¨सह, शिवरतन प्रसाद, राजकुमार स्वर्णकार, लक्ष्मण प्रसाद के अलावा गायत्री परिवार के सभी भाई-बहन मौजूद थे।