मोदी जी के नेतृत्व में संवर रहा देश : अंशु
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद
संवादसूत्र, कुजू/नयामोड़ : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष शनिवार को पूरा हो रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश संवर रहा है, सबल बन रहा है और विकास की राह पर दौड़ चला है। जो कार्य 60 वर्षो में नही हो पाया वह 6 वर्ष में मुकाम पा रहा है।उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा मांडू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंशु गुप्ता ने कही है। उन्होंने कहा कि आपके ऐतिहासिक उपलब्धि से परिपूर्ण, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। 6 वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले कर भारत की छवि को सुधारा है और 60 वर्ष के जंग को साफ करते हुए विकास के पथ पर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है। 6 वर्षों का कार्यकाल एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा है कि जनता के लिए संकल्पित कुशल नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतिबिब प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है।