विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिसकर्मी का घर भी नहीं बचा, रामगढ़ में ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Published: Wed, 02 Sep 2026 12:04 PM (IST)

चोरों ने पलामू में पदस्थापित कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के पतरातू स्थित आवास में लाखों के गहने व नगदी चुरा ...और पढ़ें

घटना पर विलाप करती वृद्ध मां। जागरण

घटना पर विलाप करती वृद्ध मां। जागरण

HighLights

  1. पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के घर चोरी।

  2. लाखों के गहने और नगदी ले गए चोर।

संवाद सूत्र, पतरातू वैली (रामगढ़)। पलामू जिले के सदर थाना में पदस्थापित पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के पतरातू स्थित आवास में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार अनूप की मां यहां रहती थी, जो रक्षाबंधन में राखी बांधने के लिए पटना गई हुई थी। बुधवार के प्रातः जब वह पटना से लौटी तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है।

वहीं घर के अंदर अलमीरा व बक्सा का लाक तोड़कर सारा सामान बिखेरा हुआ है। वहीं अलमारी में रखे नगद समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर की चोरी कर ली गई है। मां ने बताया कि अनूप हाल फिलहाल में श्रावणी मेले से ड्यूटी कर वह भी पटना गया हुआ था। अनूप का पीटीपीएस स्थित आवास ई 325 रोड नंबर नौ में पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय से महज 25 - 30 मीटर की दूरी पर ही है।

अनूप के पिता पूर्व में पतरातू थाना में बतौर मुंशी कार्यरत थे। इस समय से पूरा परिवार यहां पीटीपीएस में रह रहा था। नौकरी के दौरान ही अनूप के पिता स्व मिथलेश राय की मृत्यु हो गई थी। पिता के जगह पर ही अनूप को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी मिली है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पतरातू थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।

एक ही तरह हुई तीन चोरियां

पतरातू के पीटीपीएस क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। एक ही साथ तीन बड़ी चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।

रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने गई पीटीपीएस हनुमानगढ़ी पंचायत की वार्ड सदस्य निम्मी टोप्पो, पीटीपीएस पथ संख्या नौ निवासी रिटायर विद्युत कर्मी नरेश शर्मा व पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के घर में हुई चोरी की घटना सभी एक ही तर्ज पर किए गए हैं। घटना के बाद से लगातार पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।