अमित पर टीकी है पुलिस की उम्मीदें
पुलिस के लिए उम्मीद का किरण बना है अमित पुलिस के लिए उम्मीद का किरण बना है अमित पुलिस के लिए उम्मीद का किरण बना है अमित पुलिस के लिए उम्मीद का किरण बना है अमित पुलिस के लिए उम्मीद का किरण बना है अमित पुलिस के लिए उम्मीद का किरण बना है अमित पुलिस के लिए उम्मीद का किरण बना है अमित पुलिस के लिए उम्मीद का किरण बना है अमित
भुरकुंडा : उरीमारी थाना अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास संजीव ¨सह बघेल पर जब गोली चली उस समय उनके साथ सफारी में अमित कुमार नामक उनका मित्र भी बैठा हुआ था। गोलीबारी में दो गोली अमित के पैर में भी लगी है। फिलहाल अमित का इलाज मेडिका रांची में चल रहा है। पुलिस अमित के ठीक होने का इंतजार कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस को अमित के बयान से बहुत उम्मीदें हैं। पुलिस की एक टीम मेडिका रांची भी गई हुई है जो अमित के इलाज पर नजर बनाए हुए है। परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल, आज होगा दाह संस्कार
संसू, भुरकुंडा : संजीव ¨सह बघेल की हत्या के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। संजीव ¨सह बघेल का पोस्टमार्टम रिम्स, रांची में होने के बाद मंगलवार देर शाम सयाल पोडा स्थित घर पर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही संजीव की पत्नी शारदा दहाड़ मार मार कर रोने लगी। पत्नी के आंसू रूक ही नहीं रहे हैं। जबकि तीन बच्चों के आंखो में भी आंसू है। उनके बच्चे उरीमारी डीएवी स्कूल में अन्नदा वर्ग आठ, आदित्य वर्ग सात आदर्श वर्ग दो में पढाई करते हैं। इधर शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग संजीव के घर पहुंचे। कॉलोनी में भी शोक का माहौल है। संजीव ¨सह बघेल के पिता उदयनारायण ¨सह भी उत्तर प्रदेश से उरीमारी के लिए चल चुके हैं। जानकारी के अनुसार बघेल का दाह-संस्कार दामोदर नदी शमशान घाट पर बुधवार को किया जाएगा ।