Move to Jagran APP

12 वर्षों से फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रांची जिला के कोतवाली थाना में दर्ज कांड संख्या 924/ 2010 के प्राथमिक अभियुक्त को रांची पुलिस और वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

By Krishna SinghEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sat, 26 Nov 2022 08:50 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 07:35 AM (IST)
12 वर्षों से फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया
वाहन चोर गिरोह के 12 वर्षों से फरार चल रहा अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया

संवाद सूत्र,वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : रांची जिला के कोतवाली थाना में दर्ज कांड संख्या 924/ 2010 के प्राथमिक अभियुक्त को रांची पुलिस और वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रांची जिला कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि 18 दिसंबर 2010 को रांची से पांच से छह लोगों ने एक बोलेरो जमशेदपुर के लिए रिजर्व किया था।

loksabha election banner

बुंडू आसपास में इनलोगों ने किसी होटल में खाना खाया था और उसके बाद बोलेरो के चालक को मारकर जंगल में फेंक दिया और गाड़ी गायब कर दिया। डीएसपी ने बताया की कोतवाली थाना के एसआई मानव मयंक और पुलिस जवानों की टीम ने वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया और ओपी के जवानों ने ओपी क्षेत्र के भदवा से कांड के प्राथमिक अभियुक्त जावेद उर्फ़ मुखिया को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी 12 वर्षों से फरार चल रहा था वह अपने ससुराल में छिपा था। उन्होंने बताया कि इसके सभी साथी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। इसकी गिरफ्तारी से कई कांडों के उदभेदन होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.