Move to Jagran APP

मानव जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक : विवेकानन्द

मुस्कुराहटें संस्था द्वारा बुधवार को दुलमी प्रखंड अंतर्गत होनह।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 09:00 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 09:00 PM (IST)
मानव जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक : विवेकानन्द
मानव जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक : विवेकानन्द

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : मुस्कुराहटें संस्था द्वारा बुधवार को दुलमी प्रखंड अंतर्गत होनहे गांव में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर संस्था ने होन्हे स्थित शिवालय मंदिर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए तथा ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा के द्वारा पौधारोपण कर किया गया। मौके पर विवेकानन्द वर्मा ने लोगो को बताया कि पर्यावरण संरक्षण एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण विषय है। मानव जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान संस्था द्वारा मंदिर परिसर समिति एवं विद्यालय प्रशासन को 100 फलदार और छायेदार पौधे दिए गए। इसे समिति के सदस्यों ने परिसर में लगा कर उनके संरक्षण का शपथ ली। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुप कुमार ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ऐसे आयोजन के लिए संस्था को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी तुलसी महतो ने किया। मौके पर समाजसेवी बिहारी महतो, रोजगार सेवक मनोज महतो, संस्था के संस्थापक सदस्य शिव कुमार दांगी, अशोक कुमार, शेखर कुमार दांगी, राज कुमार, नवीन कुमार, ओम प्रकाश महतो, अरुण कुमार, रितिक राज, नरेश महतो, वकील महतो, मनसु महतो, मिथिलेश महतो, सुदर्शन महतो, हुकुमनाथ महतो, टिकू महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.