अगले साल घर-घर होगी पाईप लाइन से जलापूर्ति
रामगढ़ : सूबे के पेयजल स्वच्छता व जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने गुरुवार को नगर परिषद च
रामगढ़ : सूबे के पेयजल स्वच्छता व जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोज कुमार महतो के समर्थन में चार अलग-अलग सभाएं कीं। गोबरदरहा, हुहवा, कोठार व छत्तरमांडू गांव में चुनावी सभा कर अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा। गोबरदरहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंत्री चंद्रप्रकाश ने कहा कि सबसे पिछड़े गांव में गोबरदरहा की चर्चा होती थी। शहर से सटे इस गांव की ओर कभी भी उस समय के विधायक व सांसद ने विकास के नाम पर एक ईट भी जोड़ी। आजसू का सपा था इसकी शुरूआत गांव से ही करेंगे। उसी के तहत गांव-गांव का विकास करना पार्टी ने लक्ष्य बना लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में जिले के हर घर में पाइप लाइन से पेयजलापूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में तरह-तरह के लोग आएंगे लेकिन गांव का विकास गांव का बेटा ही कर सकता है। सभा को अध्यक्ष पद प्रत्याशी युगेश बेदिया व मनोज महतो ने सभी संबोधित करते हुए समर्थन मांगा। सभा का संचालन राजेंद्र महतो ने किया।
मौके पर जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, जिप सदस्य गोपाल चौधरी, पवन शर्मा, कपिल मुंडा, शोभा देवी, आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष अमृत लाल मुंडा, ¨चतामणि पटेल, नीरज मंडल, देवधारी महतो, निरंजन मुंडा, कैलाश महतो, ललन ¨सह, करण महतो, दीया महतो, सुनीता कुमारी, देवा महतो, काशीनाथ मुंडा, राजेश कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, चंद्र महतो आदि शामिल थे।