विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो शूटर, राहुल दुबे गैंग का 'खतरनाक' प्लान फेल; मिल्क प्लांट में गोलीबारी का भी खुला राज

Published: Tue, 14 Apr 2026 07:34 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:39 AM (IST)

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों, करण करमाली और शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। ये ...और पढ़ें

पतरातू में राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार, मिल्क प्लांट गोलीबारी में थे शामिल।

पतरातू में राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार, मिल्क प्लांट गोलीबारी में थे शामिल।

HighLights

  1. राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य पतरातू से गिरफ्तार।

  2. ओसम मिल्क प्लांट गोलीबारी में इनकी संलिप्तता।

  3. पुलिस ने लोडेड पिस्टल, कार्बाइन बरामद की।

संवाद सूत्र, पतरातू वैली (रामगढ़)। जिले के पतरातू पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

मामले को लेकर रामगढ़ एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया की सोमवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना अंतर्गत जनता नगर हेसला में राहुल दुबे गैंग के सदस्य अवैध आर्म्स के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। साथ ही सभी थाना व ओपी प्रभारी को अविलंब एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में पीटीपीएस हेसला टाइप-2 काली मंदिर मैदान में एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। दोनो व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर हेसला निवासी करण करमाली उम्र 19 वर्ष, पिता स्व सागर करमाली व जनता नगर टाइप-1 निवासी शिवम मिश्रा उर्फ नंदु, उम्र 23 वर्ष, पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा बताया गया।

दोनों व्यक्तियों की तलाशी के क्रम में करण करमाली के कमर से एक 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल के अलावा बाइक के पीछे कैरियर में एक थैला टंगा हुआ पाया। तलाशी लेने पर 9 एमएम का लोडेड देशी कारबाइन पाया गया।

पकड़ाये अभियुक्तों से पुछताछ करने पर बताया गया कि वे लोग राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं। जो आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। साथ ही चार अप्रैल को पतरातू स्थित ओसम डेयरी प्लांट मे गोली-बारी की घटना को अंजाम देने में ये लोग शामिल थे।

मामले क़ो लेकर पतरातू थाना कांड संख्या 91/26 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आगे रिमांड पर ले कर पुलिस और खुलासे करेगी।

छापामारी दल में थे शामिल

एसपी की ओर से गठित एसआईटी में एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के साथ कई पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया था। जिसमें इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता,सब इंस्पेक्टर शिवा कच्छप, मंटु शर्मा, अफजल हुसैन, अख्तर अली,रेणुका कुमारी दास, उपेन्द्र कुमार आरक्षी प्रेम कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार,बंटी कुमार, कैलाश कुमार,उमाशंकर कुमार वर्मा के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- बॉल पेन ने खाेला 500 करोड़ के घोटाले का राज: पटना की कंपनी ने झारखंड में 1962 के फर्जी दस्तावेजों से हड़पी 103 एकड़ वन भूमि

यह भी पढ़ें- झारखंड-बिहार की सड़कों का सीन बदल देंगे ये 5 नए प्रोजेक्ट, गाड़ियां फर्राटा दौड़ेंगी; उद्योग-पर्यटन के लिए वरदान