मत काटा भाई, हम सब जंगल के बचाव
पतरातू प्रखंड के कुरबीज ग्राम में मंगलवार को झारखंड जंगल बचाने को लेकर बोर्डगड़ी की गई।
संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के कुरबीज ग्राम में मंगलवार को झारखंड जंगल बचाव आंदोलन के बैनर तले बोर्ड गड़ी कार्यक्रम किया गया। इसके तहत कुरबीज में एक सभा हुई। इसमें संगठन के पतरातू प्रखंड प्रभारी रामेश्वर महतो, जोलन संयोजक फुलेश्वर महतो आदि ने ग्रामीणों को जंगल के महत्व को विस्तृत रुप से बताया ओर जंगल बचाने के लिए कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही वनाधिकार कानून से भी ग्रामीणों को परिचित कराया गया। इसके तहत जंगल में वर्षों से रह रहे ग्रामीणों को जंगल की जमीन पर घर बनाने का अधिकारी मिलता है। साथ ही जंगल बचाने की प्रेरणा देने वाले गीत भी गाए गए। इसके बाद ग्राम कुरबीज और बरतुआ के सीमा पर बोर्ड को गाड़ा गया। इसमें जंगल बचाने के अनेक धाराओं का उल्लेख करते हुए ग्राम सभा के महत्व को बताया गया है। साथ ही जंगल का कुल रकबा सहित जंगल को नुकसान पहुंचाने वालों को चेतावनी भी दी गई है। और कहा गया है कि जंगल व जंगली जीवों को नुकसान पहुंचाने वालों पर ग्राम सभा कानूनी कार्रवाई करेगी। मौके पर बंशी मुंडा, राथो महली, पंसस सुरती देवी, निर्मला देवी, लगनी देवी, नंदकिशोर मुंडा, जीवन गंझु, विनोद मुंडा, मकसुदन मुंडा, ननकु मुंडा, शिबु महली, भरत मुंडा, जगमोहन मुंडा, सरयु करमाली, धनुषधारी गंझु, नरेश मुंडा, धनराज मुंडा, गिरधारी गंझु, रंजीत करमाली, शिवकुमार मुंडा, मालती देवी, सीता देवी, रुपा देवी, सुकरी देवी, पैरोदेवी, विमली देवी, उषा देवी, राधा देवी सहित सैकड़े की संख्या में ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों की इस पहल की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं।