आजसू अनुसूचित जाति पंचायत कमेटी गठित
संवादसूत्र, दुलमी : प्रखंड क्षेत्र के सिकनी हरिजन टोला में आजसू अनुसूचित जाति के पंचायत कमेटी गठित करने को लेकर गुरुवार को एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो व वरिष्ठ नेता योगेंद्र महतो, मुर्तुजा अंसारी, विनोद नायक उपस्थित थे। इस दौरान सर्वसमिति से सिकनी पंचायत अनुसूचित कमेटी के अध्यक्ष कोयलन नायक, सचिव एकलाल राम व शंभु राम को मनोनीत किया गया। मौके पर भूपनाथ राम, कुमुद राम, जितमोहन राम आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
दुलमी : प्रखंड क्षेत्र के सिकनी हरिजन टोला में आजसू अनुसूचित जाति के पंचायत कमेटी गठित करने को लेकर गुरुवार को एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से आजसू प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो व वरिष्ठ नेता योगेंद्र महतो, मुर्तुजा अंसारी, विनोद नायक उपस्थित थे। इस दौरान सर्व समिति से सिकनी पंचायत अनुसूचित कमेटी के अध्यक्ष कोयलन नायक, सचिव एकलाल राम व शंभु राम को मनोनीत किया गया। मौके पर भूपनाथ राम, कुमुद राम, जितमोहन राम आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।