धान क्रय की बकाया राशि का भुगतान शुरू
दुलमी प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने दुलमी पैक्स में धान की खरीदारी ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:11 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 10:11 PM (IST)
संवादसूत्र, दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने दुलमी पैक्स में धान की खरीदारी की थी। इसका किसानों को भुगतान राशि देने की शुरुआत की गई। इसको लेकर शुक्रवार को कांग्रेस युवा नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश ने उक्त पैक्स पहुंचकर अध्यक्ष विनय सिन्हा से मुलाकात कर जायजा लिया। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के सैकड़ो किसानों को बकाया राशि की भुगतान की गई है। वहीं आधा दर्जन से अधिक किसानों को अब तक धान की बकाया राशि की भुगतान नही हो पाई है। इस दौरान ने युवा नेता मंगलेश ने संबंधित विभाग से बाकि किसानों को राशि जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की। मौके पर महेंद्र ओहदार, लिलेशवर महतो, उत्तम महतो, करमू महतो, सुमित महतो, बासुदेव मुंडा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें