सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
संवाद सूत्र लपंगा (रामगढ़) भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दुमुहानी पुल के पास मंगलवार को सडक द
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:01 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 10:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, लपंगा (रामगढ़) : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दुमुहानी पुल के पास मंगलवार को सडक दुर्घटना मे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पिडरा उरीमारी निवासी मोती लाल मांझी 48 वर्ष भुरकुंडा की ओर से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। दुर्घटना में मोतीलाल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। मोती लाल मांझी के सर में गंभीर चोटे आई है। भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें