दीवार से टकरा कर बाइक सवार की मौत, एक घायल
संवाद सूत्र वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सोनडीहा पंचायत अंतर्गत तुरी टो
संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सोनडीहा पंचायत अंतर्गत तुरी टोला के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार दीवार से जा टकराया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी व्यक्ति मौत हो गई जबकि बाइक में बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए वेस्ट बोकारो पुलिस द्वारा रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों के जानकारी के अनुसार महुआटाड़ थाना क्षेत्र के हरितगढ़ा निवासी कमल माझी (50) पच्चु (35) अपनी बाइक संख्या जेएच 2पी 6197 से कुजू की ओर जा रहा था। इसी क्रम में सोनडीहा तुरी टोला के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। कमल माझी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पच्चू माझी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर ओपी ले गयी।