Move to Jagran APP

जिप सदस्य ने वृद्ध दंपति को अनाज उपलब्ध कराया

गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी भाग दो के जिला परिषद सदस्य लखनलाल महतो ने गिद्दी दुर्गा मंडप के वृद्ध दंपि

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Nov 2017 01:45 AM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 01:45 AM (IST)
जिप सदस्य ने वृद्ध दंपति को अनाज उपलब्ध कराया
जिप सदस्य ने वृद्ध दंपति को अनाज उपलब्ध कराया

गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी भाग दो के जिला परिषद सदस्य लखनलाल महतो ने गिद्दी दुर्गा मंडप के वृद्ध दंपति डीएन प्रसाद व इनकी पत्नी को रविवार को अनाज उपलब्ध कराया है। जिप सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि गिद्दी ग पंचायत की उप मुखिया शकुंतला देवी ने वृद्ध दंपती के बारे में जानकारी दी थी। जानकारी के बाद डीएन प्रसाद के घर आया तो देखा कि खाने के लिए अनाज नहीं है। जबकि पत्नी बीमार है। जो जमीन पर लेटी हुई थी। इसके बाद महिला विकास मंडल के जविप्र दुकान से डीएन प्रसाद को फिलहाल 15 किलो अनाज उपलब्ध कराया गया है। जिप सदस्य लखनलाल महतो व उप मुखिया शकुंतला देवी ने डाड़ी बीडीओ व हजारीबाग जिला उपायुक्त से डीएन प्रसाद का खाद्य सुरक्षा कार्ड अविलंब बनाकर हर माह अनाज उपलब्ध कराने व डीएन प्रसाद की पत्नी का सदर अस्पताल में उपचार कराने की मांग की है। मौके पर उप मुखिया शंकुतला देवी, पप्पू कुमार, राजेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.