सोहराय व छठ पर मुरपा में नागपुरी ऑर्केस्ट्रा की धूम
संवाद सूत्र, कुजू : सोहराय व छठ के शुभ अवसर पर सोहराय पूजा समिति मुरपा कुजू कोलियरी द्वारा रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, विशिष्ट अतिथि झामुमो वरीय नेता राजकुमार महतो शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री पटेल द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर श्री पटेल ने पूजा समिति की सराहना करते हुए कहा कि सोहराय जैसे पारंपरिक त्योहार से झारखंडी सभ्यता की झलक मिलती है। समिति के लोगों ने काफी सजगता के साथ सभ्यता, संस्कृति व परंपरा को कायम रखा है।
कुजू : सोहराय व छठ के शुभ अवसर पर सोहराय पूजा समिति मुरपा कुजू कोलियरी द्वारा रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, विशिष्ट अतिथि झामुमो वरीय नेता राजकुमार महतो शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री पटेल द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर श्री पटेल ने पूजा समिति की सराहना करते हुए कहा कि सोहराय जैसे पारंपरिक त्योहार से झारखंडी सभ्यता की झलक मिलती है। समिति के लोगों ने काफी सजगता के साथ सभ्यता, संस्कृति व परंपरा को कायम रखा है। बाद में गूंज सांस्कृतिक कला मंच व इग्नेश ग्रुप रांची के कलाकारों मजबूल खान, इग्नेश कुमार, प्रीतम, संगीता, सुमन गुप्ता आदि द्वारा नागपुरी गानों की मनमोहक प्रस्तुति पर मौजूद महिला-पुरूष दर्शक झूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र ¨सह ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बादल कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम पटेल, सचिव संतोष महतो गुज्जा, कोषाध्यक्ष टेकलाल कुमार महतो, संरक्षक काशीनाथ महतो, अनिल मोदी, तेजनाथ महतो, मुखिया अशोक कुमार, ईश्वर महतो, फिरंगी महतो, शंकर महतो, पन्नालाल मुर्मू, सुरेश महतो, श्रवण करमाली, दिनेश्वर महतो, प्रभु महतो आदि की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद विधायक श्री पटेल ने करमा में पीसीसी पथ का उदघाटन किया।