Move to Jagran APP

प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

मुहर्रम ::: कटकमसांडी : अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक मुहर्रम पर्व प्रखंड क्षेत्र में शांति व सौ

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 05:15 PM (IST)
प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

मुहर्रम ::: कटकमसांडी : अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक मुहर्रम पर्व प्रखंड क्षेत्र में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मुहर्रम के दसवीं को प्रखंड मुख्यालय में मेले का आयोजन किया गया, जहां लखनु, उलांज, कटकमसांडी, बसंतपुर, मालीआम व चट्टी अखाड़े का जुलूस पहुंचा। इसके बाद विभिन्न अखाड़े में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों का खेल प्रदर्शन किया। इसके अलावा ढौठवा, डांटो, रेबर, आराभुसाई व बारीकोला झोंझी में मातमी पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में ता•ाएि के साथ रंग बिरंगी इस्लामिक अलम भी निकाले गए। पैकाहों के अगुवाई में जुलूस कटकमसांडी मुख्य चौक पर पहुंचकर निशानों का मिलान किया। शाम तक मेला लगा रहा। इसके बाद विभिन्न अखाड़े में शामिल जुलूस कर्बला की और लौट गए जहां फातिहाख्वानी की गई। मेले को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर कटकमसांडी पुलिस मुस्तैद रही। इधर पंसस सतीश ¨सह, पूर्व मुखिया राजेन्द्र नारायण ¨सह,डा. अजीत कुमार दास, कामरेड रघुनंदन ¨सह, शहादत हुसैन, मुमताज शाह आलम, सदर तौसीफ खान, इस्लाम खान ने भी मुहर्रम पर्व अमन के माहौल में संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.