त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित
घाटो : विस्थापित संघर्ष मोर्चा द्वारा सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के प्रबंधन को दिए गए नौ सूत्री म
घाटो : विस्थापित संघर्ष मोर्चा द्वारा सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के प्रबंधन को दिए गए नौ सूत्री मांगों को लेकर सीसीएल हजारीबाग एरिया के चरही स्थित जीएम कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से जीएम एसके ¨सह, झारखंड परियोजना के पीओ रामेश्वर मुंडा, कार्मिक पदाधिकारी अशोक कुमार, मो. शफीक, ज्योति कुमार, मांडू सीओ ललन कुमार, अंचल निरीक्षक मांडू शामिल थे। वहीं मोर्चा की ओर से मो. गुलाम अंसारी, भुनेश्वर महतो, रेवा महतो, तुलसी महतो, मिथलेश कुमार, खुर्शीद अंसारी, अनिता देवी, बसंती देवी, मानो देवी व रेणु देवी शामिल थी।मौके पर मांगों को पूरा करने के लिये दस दिनों का समय मांगा गया, जिसमें सीओ के हस्तक्षेप के बाद मोर्चा के लोगों ने परियोजना में होने जा रहे आगामी 21 मई से आंदोलन स्थगित कर दिया।