एमओ ने की पीडीएस संचालकों के साथ बैठक, दिए कई निर्देश
वर्किंग हॉल में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू कुमारी ने शुक्रवार को पी।
संवाद सूत्र, मांडू : वर्किंग हॉल में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू कुमारी ने शुक्रवार को पीडीएस संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में एमओ ने संचालकों से डबल व अवैध कार्डधारियों की सूची बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अबतक प्रखंड में 150 से अधिक कार्डधारी अपना कार्ड स्वेच्छा से जमा करा चुके है। और अगर दो दिनों के अंदर वैसे कॉर्ड धारी जो कार्ड के योग्य नहीं है और लगातार राशन का उठाव कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से मनोज मोदी, राज कुमार सिंह ,किशोरी प्रसाद ,अभिमन्यु सिंह, संत सिंह, सफिक अंसारी, मुमताज अंसारी ,सुरेश बेदिया,ललिता देवी सरिता देवी ,सुशीला शांति समेत कई पीडीएस संचालक मौजूद थे। 50 से अधिक लोगों ने अपना राशनकार्ड किया सरेंडर
उपायुक्त के निर्देश पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस द्वारा अवैध रूप से राशन का उठाव कर रहे लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में हो रही फाइन और कानूनी कार्रवाई के कारण प्रखंड में वर्षो से अवैध रूप से अनाज का उठाव कर रहे लोग स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई से भय खाकर लोग स्वत: अपना राशन कार्ड एमओ ऑफिस में जमा करवा रहे हैं। शुक्रवार को मांडू प्रखंड में 50 से अधिक राशन कार्ड सरेंडर किया। प्रखंड में बीते तीन दिनों में करीब 200 से अधिक लोगों ने कार्ड को सरेंडर किया है।