जनप्रतिनिधियों के साथ प्रवासी मजदूर शराब पीकर की बदसलूकी
रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी प्रखंड अंतर्गत होन्हे गांव निवासी प्रवासी मजदूर युवक।
संवादसूत्र, दुलमी : रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी प्रखंड अंतर्गत होन्हे गांव निवासी प्रवासी मजदूर युवक फंटूश महतो को मुखिया प्रतिनिधि बिहारी महतो व प्रखंडकर्मी हैदर अली व रोजगार सेवक मनोज महतो द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में ठहरने की बात कहने पर बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि फंटूश महतो दो दिन पूर्व तमिलनाडु रेड जॉन से अपने घर होन्हे गांव आया है। मजदूरों के आने की सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि बिहारी महतो आदि उसे समझाने गए तो वह उन्हीं लोगों के साथ उलझ गया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि आज सुबह से ही वह शराब के नशे में धुत होकर युवक आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज किए जाने की सूचना मिली थी। इसमें फुलवारिया टोला के जलधर महतो के यहां से शराब पीकर आया। इसके बाद भद्दी-भद्दी गालियां दी। वहीं आने-जाने वाले लोगों को भी भद्दी-भद्दी गाली-गलौज देने लगा। प्रवासी युवक के इस घटना की सूचना बीडीओ विजय नाथ मिश्रा व रजरप्पा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू को दे दी गई है।