प्रखंड में हुई बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक
मांडू: प्रखंड सभागार मांडू में शुक्रवार को प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई।
मांडू: प्रखंड सभागार मांडू में शुक्रवार को प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। इसमें 20 सूत्री अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति समेत सभी सदस्यों ने प्रखंड के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कई योजनाओं की समीक्षा की। सदस्यों ने उज्ज्वला योजना की चर्चा करते हुए सदस्यों ने कुजू के गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ लाभुकों से अवैध राशि वसूलने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना में सत्ताधारी दलों को छोड़कर अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से गैस बंटवाने का आरोप लगाया। बिजली की अनियमित आपूर्ति पर सदस्यों ने भी नाराजगी जताई। कहा कि विद्युत विभाग जान बूझकर लोगों को परेशान कर रही है। सदस्यों की बातों को सुनकर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने सभी एजेंसी संचालकों को भाजपा कार्यकर्ताओं से गैस वितरण कराने का निर्देश दिया। मौके पर राजेंद्र कुशवाहा, दिनेश्वर प्रसाद, कंचन पाठक, मुख्तार असलम के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।