अलीमुद्दीन के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए थाने पहुंची मरियम
रामगढ़ : अलीमुद्दीन का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने बुधवार को उसकी पत्नी मरियम खातून रामगढ़ थाना पहुंची
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 09:06 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 09:06 PM (IST)
रामगढ़ : अलीमुद्दीन का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने बुधवार को उसकी पत्नी मरियम खातून रामगढ़ थाना पहुंची। उसने थाना प्रभारी को बताया कि उसके पति की मौत हुए एक साल बीत गए लेकिन अभी तक उसे मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है। रिम्स रांची से उसे यह कहते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा कि वहां के रिकॉर्ड में नाम-पता अज्ञात लिखा हुआ है। इस पर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मरियम खातून को आश्वासन दिलाया कि उसे अलीमुद्दीन का मृत्यु प्रमाण पत्र जरूर मिलेगा। थाने के रिकॉर्ड में सब कुछ दर्ज है। पुलिस इसमें उसे पूरा सहयोगी करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें