लॉकडाउन में दो महीने से केरल में फंसे हैं झारखंड के कई युवक
कोविड-19 को लेकर देष में प्रभावी लॉकडाउन के तहत मांडू का युवक धीरज।
संवद सूत्र, मांडू: कोविड-19 को लेकर देष में प्रभावी लॉकडाउन के तहत मांडू का युवक धीरज कुमार समेत उनके कई साथी बीते दो महीनों से केरल में फंसे हुए हैं। इनकी सूध लेने वाला राज्य में कोई नहीं है। इससे केरल के काजहाकुट्टम शहर में रहने वाले झारखंड के युवकों का मनोबल टूटता जा रहा है। मोबाइल पर धीरज ने बताया कि शहर के नोडल पदाधिकारी द्वारा हमलोगों से झारखंड पहुंचने के लिए करीब डेढ़ महीने पूर्व फार्म भराया गया था। परंतु आज तक यहां के सरकारी बाबू द्वारा हमलोगों को घर वापसी के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरे साथ कई मुस्लिम साथी हैं। जो ईद जैसे पवित्र पर्व में अपने परिजनों के साथ खुशियां मनाने को आतुर हैं। परंतु लॉकडाउन में उनकी खुषियां फीकी हो गई। लॉकडाउन में फंसे मजदूर युवकों में लाला पासवान, बसंत पासवान, षहनवाज अंसारी, अहकम अंसारी, नियाज अंसारी, एहसान अंसारी, अदीब अंसारी, अफताब आलम व आमिर अलि ने झारखंड सरकार से घर वापसी की गुहार लगाई है।