पूर्ण शराबबंदी को लेकर निकाली रैली
गिद्दी (रामगढ़) : महिला मोर्चा संघर्ष समिति मिश्राइनमोढ़ा ने रविवार को गांव में पूर्ण शराबबंदी
गिद्दी (रामगढ़) : महिला मोर्चा संघर्ष समिति मिश्राइनमोढ़ा ने रविवार को गांव में पूर्ण शराबबंदी को लेकर रैली निकाला। रैली मिश्राइनमोढ़ा के मुंडाटोला व अमडेलवा का भ्रमण किया। महिलाएं जो हुआ नशा का शिकार उजड़ा उसका घर-परिवार आदि के नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। महिलाएं ग्रामीणों से रैली के माध्यम से शराब नहीं बनाने के लिए जागरूक किया। वहीं ग्रामीणों से शराब नहीं पीने की अपील किया। समिति की संध्या देवी ने बताया कि गांव में शराब बनाने च बेचने में अधिकांश महिलाएं ही लगी हुई हैं। समिति महिलाओं को गांव में पूर्ण शराब बंदी होने के बाद कृषि के क्षेत्र में जुड़ने के लिए भी जागरूक करने कर बात कही। रैली में संध्या देवी, अनिता देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, सुरती देवी, लक्ष्मी देवी, राजमनी देवी, अंजलि देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, परनी देवी, निशा देवी, मीना देवी, जयंती देवी, लाली देवी, कलावती देवी, बासो देवी, अनिता देवी, सुनिता देवी, पनवा देवी, रीना देवी आदि महिलाएं शामिल थीं।