Move to Jagran APP

राज्य के समृद्ध संस्कृति का प्रतिक है करमा पर्व

संवाद सहयोगी रामगढ़ 14वां झूमर प्रतियोगिता सह फुटबॉल महासंग्राम कैथा फुटबॉल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। झमर प्रतियोगिता में जिलाभर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर हौसला बढा़या गया। इससे पूर्व झूमर प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी उद्घाटनकर्ता समाजसेवी सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो महिला मोर्चा की अर्चना महतो नगर अध्यक्षा अराधना राज को आयोजकों ने पुष्प गुच्छ व 251 किलो का माला पहनाकर स्वागत करते हुए लोटा-पानी कर मान बढ़ाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 09:49 PM (IST)
राज्य के समृद्ध संस्कृति का प्रतिक है करमा पर्व
राज्य के समृद्ध संस्कृति का प्रतिक है करमा पर्व

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : करमा पर्व के अवसर पर झूमर प्रतियोगिता सह फुटबॉल महासंग्राम पर रविवार देर रात कैथा फुटबॉल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। झूमर प्रतियोगिता में जिले भर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। इससे पूर्व झूमर प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, उद्घाटनकर्ता समाजसेवी सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, महिला मोर्चा की अर्चना महतो, नगर अध्यक्षा अराधना राज को आयोजकों ने पुष्प गुच्छ व 251 किलो का माला पहनाकर स्वागत करते हुए लोटा-पानी कर मान बढ़ाया। छात्राओं ने सभी का स्वागत झूमर की प्रस्तुति करते हुए झारखंडी संस्कृति की अद्भूत छटा बिखेरी। मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि करमा प्रकृति पर्व है। इससे हम प्रकृति से जुडते हैं। करमा भाई बहन का भी पवित्र पर्व है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। समाजसेवी सुनीता चौधरी ने झूमर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि करमा हमारी मूल संस्कृति का परिचायक है। झूमर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट  प्रस्तुति पर बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। पूर्व मंत्री के साथ अतिथियों ने मांदर की थाप पर झूमर करते हुए पूरे माहौल को करमामय कर दिया। मंच संचालन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने किया।

loksabha election banner

------

समारोह में ये थे मौजूद

मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, सचिव कैलाश महतो, कोषाध्यक्ष संजय करमाली, मुख्य संरक्षक वार्ड नंबर 26 पार्षद देवधारी महतो, वार्ड नंबर 27 पार्षद रोशन महतो, रांजेंद्र महतो, सुरेश रविदास, पंचम महतो, रामप्रकाश महतो, गुड्डू पटेल, विनोद महतो, राजकुमार महतो, मनोज कुमार, डिया महतो, संदीप महतो, पारितोष चटर्जी, खेमलाल महतो, विकास कुमार, विजय दास, नागेश्वर करमाली, शेखर महतो, रामटहल चौधरी, परमेश्वर महतो, अजय आस्था, केशरलाल महतो, भगिरथ महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.