जिला प्रशासन से की अलाव जलाने की मांग
संसू, बरकाकाना : रविवार को देर रात हुई लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। सोमवार के दिन क्षेत्र के लोगों का हाल बदहाल रहा। अधिकांश लोग संसू, अपने घरों में दुबके रहे। बारिश और ठंड को देखते हुए लोगों ने अपने कई जरूरी काम टाल दिए।
बरकाकाना : रविवार को देर रात हुई लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। सोमवार के दिन क्षेत्र के लोगों का हाल बदहाल रहा। अधिकांश लोग संसू, अपने घरों में दुबके रहे। बारिश और ठंड को देखते हुए लोगों ने अपने कई जरूरी काम टाल दिए। वहीं परेशानी के बावजूद कई लोग अपने जरूरी काम निपटाते देखे गए। बरकाकाना स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छोटकाकाना के वार्ड संख्या सात के समाजसेवी महेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती हुई ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए विद्यालय को ठंड को देखते हुए जल्द बंद कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। वहीं प्रशासन से मांग की है कि बरकाकाना स्टेशन चौक, घुटूवा थाना चौक, हेहल, पोचरा चौक में अलाव जलाने कि पूरी व्श्वस्था की जाए, ताकि लोगों को बढ़ते ठंड से राहत मिल सके।